Breaking NewsHealth & WellnessInternational

कोरोना वायरस: ट्विटर CEO जैक डोर्सी दुनिया में सबसे बड़ी रकम डोनेट करने वाले व्यक्ति बने, दिए 7572 करोड़ रुपए…

कोरोना: ट्विटर CEO जैक डोर्सी दुनिया में सबसे बड़ी रकम डोनेट करने वाले व्यक्ति बने

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने कोरोना वायरस महामा’री खत्म करने के लिए बने राहत कोष में 1 बिलियन डॉलर  (7572 करोड़ रुपये) देंगे. ट्विटर के फाउंडर मेंबर रहे जैक ने ट्वीट करके लिखा-

इस पूरे फंड को कैसे खर्च किया जा रहा है. इसे कोई भी ट्रैक कर सकेगा. इसके लिए जैक ने एक लिंक शेयर किया है, जिसमें हिसाब दिया गया है.
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक़ जैक करीब  3.9 बिलियन डॉलर के संपत्ति के मालिक हैं. कोरोना वायरस महामा’री से निपटने के लिए ग्लोबल लड़ाई में यह अब तक का सबसे बड़ा एकल दान है. यानी एक व्यक्ति के रूप में किया गया दान.
जैक से पहले Amazon के फाउंडर जेफ़ बेजोस, Facebook के फाउंडर मार्क जकरबर्ग, Apple के प्रमुख टिम कुक और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने भी कोरोना महामारी से लड़ने में दान दिया है. कई भारतीय कंपनियां भी कोरोना वायरस से लड़ने में पैसे और मेडिकल इक्विपमेंट्स से सहयोग कर रही हैं.

Input: The lallantop

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.