BIHARBreaking NewsPATNASTATE

Breaking News: देर रात पटना में द’बोचे गए 9 तबलीगी जमाती, पुलिस ने करवाया क्वॉरेंटाइन…

सरकार के बार बार कहने के बाद भी तबलीगी जमात वाले खुद को पुलिस से छिपा रहे हैं. केन्द्र सरकार ने भी यह मान लिया है कि तबलीगी जमात के लोगों की वजह से देश में कोरोने के केस बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में पटना से तबलीगी जमात से जुड़े 9 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है.

खबर के मुताबिक तबलीगी जमात से जुड़े 9 लोगों को पटना के मोकामा में क्वॉरेंटाइन कराया गया है. मोकामा पुलिस को सूचना मिली थी कि तबलीगी जमात से जुड़े 9 लोग मोकामा में भी हैं और इधर-उधर घूम कर यह लोग जमात में शामिल हो रहे थे.


हालांकि दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से इन जमातियों का कोई वास्ता नहीं है. मोकामा थाना के फारसी मोहल्ला से छह और हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर से 3 लोगों को खोज कर क्वॉरेंटाइन कराया गया है. मोकामा नगर परिषद टाउन हॉल में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में इन जमातियों को क्वॉरेंटाइन कराया गया है. इन लोगों का सैंपल भी लिया जाएगा. प्रशासन के अनुसार यह लोग शहर दर शहर घूमकर जमात की गतिविधियों में शामिल हो रहे थे.


हालांकि अब तक दिल्ली निजामुद्दीन मरकज वाली जमात में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है. पुलिस दूसरे जमातियों के बारे में भी छानबीन कर रही है. क्वॉरेंटाइन कराए गए जमातियों से जानकारी लेकर जमात या मरकज में शामिल हुए दूसरे लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है.

Input: News 4 nation

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.