BIHARBreaking NewsSTATE

ह’ड़कंप: बिहार में एक और व्‍यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की सख्‍या हुई 39

बिहार में बुधवार को कोरोना की जांच कर रहे चार प्रमुख संस्थानों ने कुल 714 सैंपल की जांच की। आज जांच में एक और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस तरह अब बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 39 हो गई। यह मरीज नवादा का रहनेवाला है। इससे पहले मंगलवार को चार संस्थानों ने कुल 1377 सैंपल की जांच की थी, जिसमें छह पॉजिटिव केस मिले थे। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 32 से 38 पर पहुंच गई थी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज राजेंद्र मेमोरियल इंस्टीट््यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने 338, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ने 340, दरभंगा मेडिकल कॉलेज ने 30 जबकि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने पांच सैंपल की जांच की। 

मंगलवार को मिले थे छह पॉजिटिव केस

मंगलवार को चार जांच संस्थानों में हुई सैंपल जांच में छह पॉजिटिव मिले थे। इनमें चार सैंपल सिवान और दो बेगूसराय के थे। सिवान में एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसमें तीन महिलाएं और एक पुरूष था। दूसरी ओर बेगूसराय के जो सैैंपल पॉजिटिव आई उसमें दो लड़के थे। इनमें एक की आयु 15 और दूसरी की करीब 16 वर्ष थी। जिसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 38 हो गई थी। इन 38 लोगों में से एक व्यक्ति की अब तक मौ’त हुई है जबकि 15 लोग कोरोना को पराजित कर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। 

राज्य में हैं अब तक कुल 39 पॉजिटिव मा’मले

मुंगेर के 7, सिवान के 10, पटना के 5, गया के 5, गोपालगंज के 3, नालंदा के 2, बेगूसराय का 3, सारण का 1, लखीसराय का 1, भागलपुर का 1 और नवादा का एक केस शामिल है। 

आज कोरोना के संदेह में कोई नहीं लिया गया सर्विलांस पर 

स्वाथ्य विभाग ने कोरोना के संदेह में मंगलवार को 60 कोरोना संदिग्धों को सर्विलांस पर लिया था, परन्तु आज किसी को भी सर्विलांस पर नहीं लिया गया।  बता दें कि राज्य में अब तक कुल 11671 लोग सर्विलांस पर लिए जा चुके हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.