Breaking News

शेखपुरा में रेलवे के JE ने की भाई की ह’त्या:जमीन के विवाद में मारा चाकू

शेखपुरा में एक भाई ने भाई की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना शेखपुरा के सदर प्रखंड अंतर्गत कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव की है। बीती रात एक मौसेरे और चचेरे भाई ने भूमि विवाद को लेकर 35 वर्षीय सिकंदर प्रसाद को छुरा घोंप दिया। घटना के दौरान युवक द्वारा चिल्लाने पर घर वाले जग गए और आरोपी भाई जितेंद्र कुमार को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद कमरे में बंद कर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

इस संबंध में मृतक का छोटा भाई धीरज कुमार ने बताया गया कि सिकंदर प्रसाद और जितेंद्र कुमार दोनों आपस में मौसेरे भाई हैं। दोनों का ननिहाल सदर प्रखंड के पूरनकामा गांव है। और मुरारपुर गांव के ही निवासी हैं। उसने बताया कि घर के जमीन का विवाद कुछ वर्षों से चल रहा था। गांव के पूर्व विधायक ने हमलोंगो के बीच पंचायत भी कर दिया था। लेकिन जितेंद्र कुमार मानने को तैयार नहीं था।

जितेंद्र ने भाई को इसका अंजाम बुरा होने की धमकी दी थी। वह रांची में मकान बनाकर रह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वह रेलवे में जूनियर इंजीनियर हैं और मध्य प्रदेश के इंदौर में पदस्थापित था। दोनों के बीच भूमि का विवाद चल रहा था। भाई ने बताया कि हत्यारा भाई शुक्रवार को रात में चुपके से गांव आया और रात्रि के 12 बजे बाद मेरे घर का चाहरदीवारी फांदकर घर में सो रहे बड़े भाई के पेट में चाकू घोंप दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.