Breaking News

सदर अस्पताल के डायलिसिस रूम में लगी आग:शीशा तोड़कर आग पर पाया काबू, ICU वार्ड में भी भरा रहा धुआं

बेगूसराय सदर अस्पताल के डायलिसिस रूम में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिसके कारण डायलिसिस और आईसीयू वार्ड में काफी देर तक धुआं भरा रहा। वहीं जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक मरीज के परिजन अपने मरीज को बचाने में जुट गए। आग लगने से आईसीयू में इलाजरत मरीज और परिजनों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सबसे पहले मरीज के परिजनों ने धुआं निकलते देख इसकी जानकारी ऑन ड्यूटी डॉक्टर को दी। आग लगने की जानकारी पाकर भागे भागे चिकित्सक और अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे। वहीं किसी तरह डायलिसिस रूम का शीशा तोड़कर सभी अंदर घुसे, जिसके कुछ देर बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। दमकल को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।

डायलिसिस और आईसीयू वार्ड में लगी आग

डायलिसिस और आईसीयू वार्ड में लगी आग

डायलिसिस वार्ड में नहीं था कोई भी मरीज

घटना के दौरान डायलिसिस सेंटर में कोई भी मरीज नहीं होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यहां दिन में ही मरीजों का डायलिसिस किया जाता है।वहीं आग का धुआं फैलने के कारण बगल के आईसीयू वार्ड में इलाजरत करीब सात मरीजों का दम घुटने लगा। फिलहाल सभी को आईसीयू वार्ड में ही रखा गया है। बिजली मिस्त्री मौके पर पहुंचकर शाॅर्ट सर्किट ठीक करने की प्रकिया में जुटे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.