हर घर नल जल याेजना के काम में कई स्तर पर गड़बड़ी और गर्मी शुरू हाेते ही पानी की किल्लत काे लेकर आगामी 3 अप्रैल काे मेयर निर्मला साहू ने स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई है। 50 कराेड़ की लागत से हर घर नल जल याेजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। इसके विपरित मेयर के घर तक कनेक्शन नहीं किया जा सका है। गड़बड़ी की शिकायत सामने आने के बाद जांच कमेटी गठित कर दी गई, लेकिन करीब एक माह बीतने के बावजूद 50 प्रतिशत भी जांच पूरी नहीं हाे सकी है।
स्टैंडिंग की बैठक में जलापूर्ति याेजना पर विशेष रूप से चर्चा हाेनी है। दाे साल पहले हर घर नल जल याेजना का काम शुरू हुआ है। इसके बावजूद काम अधूरा है। वार्ड पार्षदाें की शिकायत है कि पाइप लीकेज के बाद ठेकेदार शहरवासियों की समस्या नहीं सुन रहे। लीकेज की समय पर मरम्मत नहीं की जा रही। मरम्मत करने के लिए वार्ड पार्षदाें से पैसा लिया जा रहा है। वार्ड नंबर 13 व वार्ड नंबर 16 की स्थिति सबसे खराब है। कराेड़ाें रुपए जलापूर्ति याेजना व जल मीनार पर खर्च करने के बावजूद शहरवासियों की प्यास बुझाने में निगम फेल है।
अगले आदेश तक जलशाखा के स्टाफ का अवकाश रद्द
मिठनपुरा इलाके में पिछले कई दिनाें से पानी की किल्लत है। निगम प्रशासन भी स्वीकार कर रहा है कि पानी की समस्या काे लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। इसकाे देखते हुए अगले आदेश तक जलशाखा के स्टाफ का अवकाश रद्द कर दिया गया है। मेयर निर्मला साहू का कहना है कि पिछले माह में भी इस मुद्दे पर नगर आयुक्त से बात हुर्ई थी। शिकायत के बाद याेजना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी काे एक माह का समय दिया गया था। आगामी बैठक में इन सभी पर चर्चा हाेगी। गर्मी काे देखते हुए पानी की किल्लत दूर की जाएगी।



Leave a Reply