देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सर्वदलीय बैठक की। बैठक में पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए। पीएम ने इस दौरान कहा कि वह 11 अप्रैल को फिर से सभी राज्यों के सीएम से बात करेंगे।
बीजेडी के पिनाकी मिश्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये साफ किया है कि 14 अप्रैल के बाद एक साथ लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा। मिश्रा के मुताबिक प्रधानमंत्री का कहना है कि प्री-कोरोना और पोस्ट-कोरोना की जिंदगी एक समान नहीं होने वाली।

कोविड-19 के कारण अब तक देश में 149 लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम की बैठक में कांग्रेस समेत लगभग सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया। पीएम ने इस बैठक में सरकार द्वारा कोरोना संकट से निपटने के कार्यों की जानकारी दी और नेताओं से राय मांगी।
कई राज्यों ने की थी लॉकडाउन बढ़ाने की अपील
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन बढ़ाने का आग्रह किया था । माना जा रहा है कि अब पीएम मोदी देश के सीएम के साथ एक अन्य बैठक के बाद के बाद लॉकडाउन पर कोई फैसला ले सकते हैं।
यूपी के 15 जिले सील
लॉकडाउन के बीच एक बड़ी खबर यूपी से भी आ रही है। यूपी सरकार राज्य के 15 जिलों को सील करेगी। इस दौरान इन जिलों में सिर्फ होम डिलीवरी और मेडिकल टीमों को ही आवाजाही की अनुमति मिलेगी। राज्य के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि यूपी सरकार की तरफ से ये फैसला कम्यूनिटी स्प्रेड को रोकने के लिए लिया गया है।
जिन जिलों के लिए ये फैसला लिया गया है, वो हैं- लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी,शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, सहारनपुर. इन शहरों में कोरोना के ज्यादा पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें ज्यादा मामले नोएडा से हैं।






Leave a Reply