Breaking News

36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा..तस्वीरों में देखिए छठ महापर्व:व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; छठ के गीतों से गूंजे घाट

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मंगलवार को चार दिवसीय चैती छठ महापर्व संपन्न हो गया है। इस दौरान छठ व्रतियों ने 36 घंटों तक निर्जला उपवास रखकर भगवान भास्कर की आराधना की और सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को काफी उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान घाटों पर छठ के गीत गूंजे। पटना, बेतिया, समस्तीपुर, औरंगाबाद, मोतिहारी समेत बिहार के सभी जिलों में सोमवार और मंगलवार को घाट पर छठव्रतियों की भीड़ जुटी।

मंगलवार को तो तड़के करीब 3 बजे से ही छठ व्रती के अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ नदी किनारे पहुंचने लगी थी। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी किनारे दोनों और 2 दर्जन से अधिक घाटों पर लोगों ने उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। तस्वीरों में देखिए छठ महापर्व…

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी किनारे बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य।

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी किनारे बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य।

पटना के छठ घाट पर व्रतियों ने सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

पटना के छठ घाट पर व्रतियों ने सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

मोतिहारी के बेलीसराय बाल उद्यान घाट समेत कई छठ घाट पर अर्घ्य दिया गया।

मोतिहारी के बेलीसराय बाल उद्यान घाट समेत कई छठ घाट पर अर्घ्य दिया गया।

जमुई में सूर्य देवता को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया।

नालंदा में पारंपरिक छठ गीतों के बीच सभी घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया।

सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ।

सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ।

औरंगाबाद के देव सूर्यकुंड तालाब में करीब 7 लाख श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की।

औरंगाबाद के देव सूर्यकुंड तालाब में करीब 7 लाख श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की।

बेतिया में भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया।

बेतिया में भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया।

भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए घाट पर उमड़े श्रद्धालु।

भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए घाट पर उमड़े श्रद्धालु।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.