मुजफ्फरपुर में AES को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। सभी वर्ग समूहों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ताकि, AES नियंत्रित में रहे। इसको लेकर विभाग अलग-अलग रणनीति बना रही है। जानकारी के अनुसार जिले के एइएस प्रभावित चार प्रखंडों में डॉक्टरों की टीम रात में कैंप करेगी। ये टीमें अप्रैल माह से तैनात कर दी जायेंगी।
डॉक्टरों की टीम में एक एमबीबीएस, दो आयुष डॉक्टर व एएनएम रहेगी। टीम चारोंप्रखंड के बच्चों की स्वास्थ्य जांचके साथ घर-घर में बच्चों के बेहतरढंग से रखने की जानकारी देंगे। साथ ही आशा व एएनएम घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानेंगी। किसी बच्चे में बुखार या चमकी बुखार के लक्षण मिलते हैं तो उनका इलाज प्रथम चरण में यह डॉक्टरों की टीम करेगी।
इन चार प्रखंडों में सबसे ज्यादा प्राभावित हुए बच्चे
स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टीम तैयार करने का निर्देश दिया हैं। जिले के कांटी, मीनापुर, बोचहां और मोतीपुर में एइएस से सबसे अधिक बच्चे पीड़ित हुए हैं. सिविल सर्जन उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि इन चारों प्रखंडों में अगर जागरूकता के साथ साथ डॉक्टर की टीम प्रथम स्टेज में बच्चों की देखरेख कर दें तो बीमारी पर अंकुश लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग इस बार एइएस शुरू होने से पहले तैयारी शुरू कर दी है।
दूसरी ओर एईएस कोर कमिटि की बैठक संबंधित पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में किया गया है। सभी वर्ग समूहों को प्रशिक्षण दे दिया गया। स्वास्थ्य के आशा एवं पीआरआई को भी प्रशिक्षण देना बाकी है। इस महिने के अंत तक सत् प्रतिशत सभी को प्रशिक्षण दे दिया जायेगा। हैण्डबिल, स्टीकर, बैनर के लिए विभाग से लगातार फॉलोअप करने का निर्देश दिया गया है। वाल पेंटिंग स्वास्थ, आईसीडीएस, पीआईआर, शिक्षा विभाग के द्वारा अलग-अलग किया जा रहा है।
लगातार आइईसी गतिविधियां प्रत्येक पंचायतों में सभी विभागों द्वारा किया जा रहा है। कन्ट्रोल रूम अविलंब सक्रिय करने का निर्देश जारी किया गया है। प्रखंडों से वाहन टैगिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। अगले 7 दिनों में सभी गाड़ियों का दूरभाष से सत्यापन करनी है।सभी कमिटी एवं सदस्य गांव-गांव तक जागरूकता का संदेश प्रसारित कर रही है।



Comment here