Breaking News

BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पटना पहुंचे:पार्टी ऑफिस में करेंगे पद ग्रहण, स्वागत के लिए सजाया शहर

बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज पदभार ग्रहण करेंगे। वो दोपहर 12:15 बजे सेवा विमान से पटना पहुंचे हैं। पटना हवाई अड्डा पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने 23 मार्च गुरुवार को लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी थी। इसके पहले संजय जायसवाल बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे।

भाजपा कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट से सम्राट चौधरी का स्वागत करते हुए अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, पुनाईचक, हड़ताली मोड़, हाईकोर्ट पेट्रोल पंप, वीमेंस काॅलेज, विद्युत भवन, नियोजन भवन, आयकर भवन होते हुए प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे।

स्वागत के लिए खड़े भाजपा कार्यकर्ता।

स्वागत के लिए खड़े भाजपा कार्यकर्ता।

इन सभी जगहों पर पार्टी के मोर्चा एवं मंच तथा पटना महानगर के कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पटना शहर में बड़े पैमाने पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाये गए हैं। बिहार के सभी जिलों से कार्यकर्ता पटना पहुंचकर अपने नये अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करेंगे। बता दें कि सम्राट चौधरी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में थे। वहां पर उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करते चौधरी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करते चौधरी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय में पहुंचकर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में भव्य पंडाल बनाया गया है।

कार्यालय के प्रागंण में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, आरके सिंह, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय जायसवाल समेत सभी नेताओं का संबोधन होगा। बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राधा मोहन सिंह, सी पी ठाकुर, नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय का भी संबोधन होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.