: वैश्विक महामा’री कोरोना के संक्रमण का बिहार के 38 में से 28 जिलों में कोई असर नहीं है. यह सभी जिले कोरोना के क’हर से फिलहाल मु’क्त हैं. यह बिहार के लिए सुकून भरी बात है .स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलों में एहतियात बरती जा रही है. सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाकर प्रत्येक म’रीज की शि’कायत पर जांच की जा रही है. जिला मुख्यालयों में स्थित अस्पतालों में जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं.बिहार स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मात्र 10 जिलों में ही कोरोना का प्र’भाव देखा जा रहा है यानी इन जिलों में हीं अभी तक कोरोना पॉजिटिव म’रीज पाए गए हैं.

इनमें सिवान में 10, मुंगेर में 7,पटना में 5,गया में 5,गोपालगंज में 3,नालन्दा में 2, बेगूसराय में 3,भागलपुर,सारण और लखीसराय में एक – एक समेत कुल 38 म’रीज मिले हैं. बता दें कि पिछले 2 दिन कोरोना का एक भी म’रीज बिहार में नहीं मिला था लेकिन मंगलवार को छह मरी’ज मिल गए. राज्य भर के जिलों में कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है.स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को माने तो मंगलवार तक 4351 सैंपल में 4051 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है यानी 4351 सैंपल विभिन्न जिलों से एकत्र किए गए और इसकी जांच की गई जिसमें 4051 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है वही 268 सैंपल की जांच चल रही है इसी तरह लगभग एक दर्जन मरीज ठीक हो कर घर वापस चले गए हैं.




Input; Livecities



Leave a Reply