Breaking News

राहुल की सदस्यता पर तेज प्रताप की भविष्यवाणी:बोले-दिल्ली की गद्दी हिल कर रहेगी, जदयू ने जताया आश्चर्य

राहुल गांधी को 2 साल की सजा और फिर संसद की सदस्यता रद्द करने पर बिहार विधानसभा में प्रदर्शन हुआ। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और मंत्री तेज प्रताप यादव ने भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की गद्दी हिल कर रहेगी।

वन एंव पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी जिस तरह का कारनामा कर रही है, उसका सफाया होना तय है। मैं आज भविष्यवाणी कर रहा हूं कि दिल्ली की जिस गद्दी पर नरेंद्र मोदी बैठे हैं, वो हिल कर रहेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाया गया है। हम लोगों के परिवार के पीछे भी ये लोग पड़े हैं, लेकिन हमें न्यायालय पर भरोसा है।

कांग्रेस के साथ आरजेडी-माले-हम

राहुल गांधी के मामले में शुक्रवार को विधानसभा में महागठबंधन के विधायकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के साथ राजद, माले, हम पार्टी के नेता शामिल हुए, लेकिन जदयू शामिल नहीं हुई। हालांकि, दोपहर बाद जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने आश्चर्य जताया।

जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा ये लोकतंत्र के लिए गलत संकेत है। आश्चर्य की बात है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। न्याय की एक स्वाभाविक प्रक्रिया होती है और न्याय स्वाभाविक लगना भी चाहिए। कल ही कोर्ट का फैसला आया है और आज आनन-फानन में सदस्यता खत्म कर देना, अच्छा संकेत नहीं है।

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना प्रायोजित और स्क्रिप्टेड था। राहुल गांधी लोगों की परेशानियों को उठा रहे थे, जिसे बीजेपी कब तक बर्दाश्त करती। CBI-ED-IT के हमले हो ही रहे हैं। उन्होंने कहा कि डरे हुए लोग कमजोर होते हैं। इसलिए यह कार्रवाई कर रहे है।

इधर, बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा कि वो 9-9 कांड के अभियुक्त हैं। कोर्ट ने 2 साल की सजा दी है तो कानून के अनुसार सदस्यता जाना तय था। उन्होंने कहा कि उनके पक्ष में निर्णय आ जाए तो न्यायालय पर विश्वास है। विपक्ष में निर्णय आए तो कोर्ट गड़बड़ कर रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.