बांका के विभिन्न थानों में शराब के साथ जब्त 136 छोटे-बड़े वाहनों की नीलामी समाहरणालय सभागार में होगी। इस प्रक्रिया के लिए आगामी 28 मार्च की तिथि तय की गई है। 28 मार्च को नीलामी में हिस्सा लेने वाले लोगों को 27 मार्च तक उत्पाद कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। उत्पाद विभाग ने नीलामी के लिए वाहनों की लिस्ट जारी कर दी है।
बता दें कि शराब तस्करी के दौरान बांका जिले के विभिन्न थाना एवं मद्य निषेध द्वारा पकड़े गए वाहनों की नीलामी की जाएगी। इस नीलामी प्रक्रिया में 136 वाहनों में से 55 दोपहिया वाहन, 19 तीन पहिया वाहन, 61 चार पहिया वाहन, एक ट्रक की नीलामी होगी। इसको लेकर 27 मार्च तक मद्य निषेध कार्यालय में वाहन लेने वाले इच्छुक लोग आवेदन जमा कर सकते हैं। नीलामी में सफल व्यक्ति को 2 दिनों के अंदर राशि जमा करना होगा।
आधार, पैन कार्ड की छाया प्रति एवं अग्रधन की राशि नगद में जमा करना होगा बांका उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी थाना का उत्पाद विभाग द्वारा जब्त किए गए सभी प्रकार की छोटी-बड़ी 136 वाहनों की लेना में 27 मार्च को होगी जिसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने वालों को निर्धारित तिथि 27 मार्च तक अपना आवेदन उत्पाद कार्यालय में जमा करना होगा तभी इस नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
बांका, अमरपुर,बौसी, कटोरिया, बाराहाट, पंजवारा,धोरैया, सहायक थाना नवादा बाजार, धनकुंड, शंभूगंज, चांदन बेलहर उत्पाद विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहनों की नीलामी होगी। इसके लिए उत्पाद विभाग द्वारा 28 मार्च नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है। इसमें 27 मार्च तक आवेदन उत्पाद कार्यालय में लिया जाएगा। आवेदन जमा करने वाले ही लोग नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। नहीं प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले लोग धीरे-धीरे उत्पाद कार्यालय पहुंचकर अपना आवेदन जमा करना शुरू कर दिए हैं।



Comment here