Breaking News

समस्तीपुर में 501 कुवांरी कन्याओं ने निकाला कलश यात्रा:चैत्य दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले दूधपुरा से हुआ रवाना,

समस्तीपुर में दुर्गा पूजा समिति दुधपुरा के बैनर तले चैत्य दुर्गा पूजा के मौके पर 501 कुवांरी कन्याओं ने दूधपुरा से धर्मपुर तक कलश शोभायात्रा निकाली। कलश शोभायात्रा का नेतृत्व पूजा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा कर रहे थे।

पूजा समिति दूधपुरा के पूजा स्थल से कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर वह सिमरिया से आए गंगाजल को भरकर कलश शोभायात्रा निकाली। कलश शोभायात्रा दूधपुरा से चलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए धरमपुर चौक तक पहुंची। जहां से पुनः कलश शोभायात्रा उसी रास्ते गगनभेदी नारे लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ पुनः पूजा स्थल पर लौटी।

इस दौरान बड़ी संख्या में कुवांरी कन्याओं के अलावा दूधपुरा और आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान पूजा समिति के नीरज कुमार तिवारी, विजय गुप्ता ,रणवीर ठाकुर, संजय कुमार बबलू कृष्ण कुमार तिवारी नीतीश कुमार तिवारी आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

दुधपुरा में 10 दिनों तक चलेगा मेला

दूधपुरा में चैती दुर्गा पूजा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है पिछले दो दशक से पूजा का यहां आयोजन हो रहा है पूजा के दौरान 10 दिनों तक यहां मेला का भव्य आयोजन किया जाता है। इस मेले में बड़ी संख्या में दुधपुरा के अलावा जिले भर के लोग शामिल होते हैं चैती दुर्गा पूजा यहां पर लंबे समय से किया जा रहा है यहां बड़ा झूला के अलावा मीना बाजार आदि भी लगाया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.