Breaking NewsNational

कोरोना की वजह से सड़क पर फेंके अंडों से निकले चूज़़े! वीडियो शेयर कर ट्रोल हुईं किरण बेदी…

कुछ दिन पहले नासा का एक फेक वीडियो शेयर करने के बाद ट्रोलर के निशाने पर आने वाली पुडुचेरी की उप राज्यपाल और पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी (Kiran Bedi) ने एक बार फिर वही गलती दोहरा दी है. दरअसल रविवार शाम को तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने वाले एक वीडियो को ट्वीट कर दिया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर खूब सारे चूजे सड़क पर अंडे से निकलकर घूम रहे हैं. हालांकि ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद किरण बेदी ने ट्वीट को डिलीट कर दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फर्जी वीडियो को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, कोरोना की वजह से जो अंडे सड़क पर फेंक दिए गए थे, एक हफ्ते बाद उनसे चूजे निकल आए. प्रकृति का सृजन जिंदगी के अपने रहस्‍यमयी तरीके हैं.

पुडुचेरी की उप राज्यपाल ने जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया वैसे ही ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया.

एक ट्वीटर यूजर ने लिखा— हां मैम, मैंने कोरोना की वजह से अलग-अलग जगह पर दूध और पालक फेंका था और जब मैंने 2 घंटे बाद जब वहां जाकर देखा तो वहां पालक पनीर बनता था.

इस वीडियो को शेकर करते समय किरण बेदी ने लिखा है कि यह मैसेज उन्हें WhatsApp पर आया था. जिसके बाद एक यूजर ने उन्हें WhatsApp अनइंस्टॉल करने तक की सलाह दे दी.

एक अन्य ट्रोलर ने फेवीक्विक के एड का फोटो लगाते हुए लिखा, WhatsApp पर आया था और मैंने चिपका लिया.

एक और यूजर ने एक फोटो के जरिए किरण बेदी को लिखा है कि कोरोना की वजह से डायनासोर भी अब अंडों से​ निकलकर रास्तों पर आ गए हैं.

Input: News 18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.