Breaking News

मोतिहारी में बॉर्डर पर खुलेआम चल रहा जुए का अड्डा:नेपाल से भी दांव लगाने आ रहे लोग

मोतिहारी के सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों जुए का अड्डा काफी फलफूल रहा है। दिन के उजाले में जुआ खेला जा रहा है। लेकिन इसकी भनक स्थानीय पुलिस प्रशासन को नहीं है। ऐसे स्थानीय पुलिस प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़ा हो रहा है। जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो झारोखर ओपी क्षेत्र के पिठवा गांव के रामदेव दास के बगीचे के पास का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक बोर्ड लगा है, जिसके चारों तरफ 20-25 लोग लोग बैठे हैं। गोटी फेंकी जा रही है। सभी बोली लगा रहे हैं। जानकार बताते है कि यहां पर प्रतिदिन जुआ खेला जाता है। यहां लाख रुपए से अधिक का खेला जाता है। जुए का हिस्सा ऊपर तक के अधिकारी को जाता है।

नेपाल से आते हैं जुआरी

झरोखर थाना क्षेत्र में चलने वाले जुआ के अड्डा इंटरनेशन है। जहा केवल इंडिया के लोग नहीं खेलते बल्कि नेपाल से भी भारी संख्या में जुआरी जुआ खेलने आते है। नेपाली और इंडियन करेंसी से जुआ खेला जाता हैं। देखने के बाद आपको नहीं लगेगा की अबैध तरीके से यहाँ जुआ का अड्डा चलता है। सभी मानो लाइसेंसी कसीनो में बैठ बेफिक्र होकर जुआ खेलते हैं।

क्या कहते हैं ओपी प्रभारी

जुआ के अड्डा के बारे में जब झारौखर ओपी प्रभारी अरुण कुमार से पूछा गया तो उन्हों ने कहा की वहा तो जुआ का अड्डा बंद हो गया था, फिर कब से शुरू हुआ है। उसका पता लगा रहे हैं। उसे बंद कराया जायेगा।

क्या कहते हैं एसपी

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। सिकरहना एसडीपीओ राजेश कुमार को जांच कर रिपोर्ट करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.