Breaking News

गोपालगंज में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारने का मामला:घटना में शामिल 3 लोग गिरफ्तार

गोपालगंज में पिछले 16 मार्च को स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने तीन बदमशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस हथियार, घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस सन्दर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पिछले 16 मार्च को समय करीब 02:40 बजे उंचकागांव थाना क्षेत्र वृन्दावन स्थित थावे- मीरगंज मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के बसडिला निवासी स्वर्ण व्यवसायी राजू सोनी को बाइक सवार तीन अपराधी द्वारा गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था। राजू सोनी पिता वह्मा प्रसाद सोनी के फर्द बयान के आधार पर उंचकागांव थाना में एक कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

घटना में शामिल अपराधकर्मी का पता लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी , हथुआ के नेतृत्व मे SIT गठन किया गया । गठित SIT द्वारा बृन्दावन टोल प्लाजा में लगे CCTV कैमरा की जांच कर संदिग्धों की पहचान की गई। जख्मी राजू सोनी के मोबाइल फोन का जांच किया गया तो उसके वाट्सएप , इन्स्ट्राग्राम मे उपलब्ध चैट तथा गूगल ड्राइव में उपलब्ध फोटोग्राफ से घटना के बारे में महत्वपूर्ण सूत्र हासिल हुआ । तथा पता चला कि ” राजू सोनी के घटना में शामिल एक अभियुक्त की बहन का आपत्तिजनक विडियो तथा फोटोग्राफ के सहारे ब्लेक मेल करता था तथा जहां भी शादी तय होता था वहां आपात्तिजनक फोटो तथा विडियो भेज कर शादी का रिश्ता तुड़वा देता था।

शादी करने पर सरेआम बदनाम करने का धमकी देता था। राजू सोनी के द्वारा अपनी बहन के शादी तय होने के बाद आपत्तिजनक फोटो भेज कर शादी तोड़वाने से तंग आकर लड़की के भाई द्वारा अपने दो साथियों के साथ घटना का अंजाम दिया गया। घटना में शामिल अपराधकर्मी के गतिविधि बारे में सटीक आसूचना के संकलन कर तीनों का अपराधकर्मी को ईटवा धाम के पास से गिरफ्तार किया गया ।

पुछताछ में तीनों अपराधकर्मी द्वारा राजू सोनी को गोली चला कर जख्मी करने का अपना अपराध स्वीकार किये , जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टॉल , गोली , मोटर साईकिल , कपड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाशो में मीरगंज थाना क्षेत्र के चूड़ी मोहल्ला निवासी छोटेलाल साह के बेटा विशाल कुमार, सब्जी मण्डी निवासी विनोद सोनी के बेटा अनील सोनी थावे थाना क्षेत्र के लक्षवार ग़ांव निवासी अक्षयवर के बेटा मार्केण्डेय कुमार शामिल है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.