BIHARBreaking NewsPATNASTATE

ब्रेकिंग न्यूज़: बिहार में फिर मिले दो कोरोना से संक्रमित मरीज, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 34

बिहार में आज दोपहर तक कोरोना वायरस से संक्रमित म’रीजों के नही मिलने की राहत की खबर के बीच शाम होते-होते एक बार फिर से बिहार ने कोरोना पॉजिटिव का म’रीज मिला है. जांच में 2 म’रीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिला है. इस संबंध में स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव ने संजय कुमार ने बताया कि दोनों महिला म’रीज हैं, जिनकी उम्र 45 साल और 22 साल है. ये दोनों पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आई थीं, जो 23 मार्च को मिडिल ईस्ट का ट्रेवल की थीं. 

इसहतर से बिहार में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित 34 मरीज हो गये हैं, हालांकि 11 मरीज ठीक भी हो गये हैं. राज्य में कोरोना वायरस को लेकर रविवार और सोमवार का दिन राहत देने वाला रहा. आज दोपहर तक राज्य के किसी भी जांच केंद्र से कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया. वहीं अब मंगलवार को मिले दो नये मरीज को मिला कर राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है. वहीं राज्य में 11 हजार से ज्यादा लोगों को होम ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

उधर, कोरोना वायरस से बचाव के लिए रेल के 25 सौ रेल कोचों में चार हजार आइसोलेशन बेड तैयार किया है. रेल को पांच हजार कोच को आइसोलेशन कोच में तब्दील करने का लक्ष्य है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे के विभिन्न मंडल कार्यालयों ने इतने कम समय में असंभव से लग रहे इस कार्य को लगभग पूरा कर लिया है. लगभग 25 सौ कोचों में बदलाव के साथ अब चार हजार आइसोलेशन बेड आपात स्थिति के लिए तैयार हैं. भारतीय रेलवे के रोजाना औसतन 375 कोचों में बदलाव किया जा रहा है. देश के 133 स्थानों पर यह काम किया जा रहा है.

वहीं, बिहार में भी कोरोना को बढते प्रभाव को रोकोने के लिए प्रयास जारी है. इसी कडी में राजधानी पटना के राजेंद्र नगर सब्जी मंडी में कोरोना वायरल डिस इंफेक्शन टनल लगा दिया गया है. अब इस सब्जी मंडी में जो भी खरीदारी करने के लिए ग्राहक पहुंचेंगे, उन्हें टनल के अंदर से गुजरना होगा. करीब तीन मीटर के बने टनल से निकलने के बाद कोई भी व्यक्ति पूरी तरह सैनिटाइज हो जायेगा और करीब आधे घंटे तक असर रहेगा.  

Input: लोकमत

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.