हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट रोड से पटना से आई निगरानी की टीम ने 30 हजार रुपए घूस लेते बिजली विभाग के बड़ा बाबू को गिरफ्तार किया है। कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन के लिए घूस की रकम की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत पटना निगरानी विभाग को किया गया था। इसके बाद पहले निगरानी विभाग मामले की जांच पड़ताल की उसके बाद दो गाड़ियों से 10 सदस्य सुबह हाजीपुर पहुंची थी।
हाजीपुर के पावर हाउस चौक स्थित जय कुमार शर्मा का आवास है जो बिजली विभाग में बड़ा बाबू के पोस्ट पर हाजीपुर में कार्यरत है। उनके घर पर छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि छापेमारी में घूस की रकम के साथ पकड़ा गया है। इसके बाद निगरानी की टीम गिरफ्तार जय कुमार शर्मा को लेकर हाजीपुर के सर्किट हाउस में पूछताछ के लिए आई है। हालांकि इस विषय पर फिलहाल निगरानी की ओर से कोई खास जानकारी नहीं दी गई है।



Leave a Reply