वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकार का लाइव वीडियो सामने आया है। 26 सेकेंड के वीडियो में एक बाघ ने गाय को जबड़े से पकड़ा है और घसीतते झाड़ियों में ले जा रहा है, जिसे कुछ लोगों ने झाड़ियों में छिपकर वीडियो बनाया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीण दहशत मे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह वीडियो करीब दो माह पुराना है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो बिहार, यूपी और नेपाल सीमा में पड़ने वाले वन क्षेत्र के किस हिस्से का है।
वीटीआर में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है। साल 2021 में बाघों की संख्या 40 दर्ज की गई थी, जो 2022 में बढ़कर करीब 48 हो गई है। हालांकि अभी इसकी घोषणा होना बाकी है। अमूमन ये बाघ भोजन की तलाश में वन क्षेत्र से बाहर निकल जाते हैं। इस दौरान किसानों के मवेशियों को अपना शिकार बनाते हैं।

बाघ ने गाय को खींचते दिख रहा है।
बाघ अपने से एक बड़ी गाय को खींचते हुए दिख रहा है। इससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना ताकतवर था।
किसान जंगल की ओर ले जाते हैं मवेशी
जंगल के आसपास बसे इलाकों के पशुपालक अपने मवेशियों को जंगल किनारे चराने के लिए ले जाते हैं। इस दौरान कोई पशु गायब हो जाता है तो वे मान लेते हैं कि मवेशी जंगल के भीतर भटक गया है। या फिर किसी जंगली जानवर का शिकार बन गया। खुला जंगल होने के कारण अमूमन मवेशी जंगल के भीतर चला जाता है। वहीं, वन क्षेत्र से बाहर भोजन की तलाश में बाघ या तेंदुआ रिहायशी इलाकों में पहुंच जाता है।



Leave a Reply