टाउन थाना से हरिसभा चाैक तक सड़क निर्माण को लेकर अगले 15 दिनाें तक ट्रैफिक वन-वे रहेगा। इस बावत बुधवार काे नगर आयुक्त नवीन कुमार ने आदेश जारी किया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 15 दिनाें तक छाेटी कल्याणी से कल्याणी चाैक-जवाहर लाल राेड हाेते हुए तिलक मैदान राेड के रास्ते टाउन थाना के पास निकल कर लाेग माेतीझील राेड व स्टेशन जाएंगे। टाउन थाना से माेतीझील के रास्ते कल्याणी चाैक हाेते हुए हरिसभा चाैक तक सड़क-नाला का निर्माण स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट से चल रहा है।
निर्माण एजेंसी काे माेतीझील फ्लाईओवर के नीचे सड़क बनाने में परेशानी आ रही है। एजेंसी के अनुराेध पर 15 दिनाें तक टाउन थाना से हरिसभा चाैक तक बाया लेन पर ट्रैफिक बंद किया गया है। हरिसभा चाैक से टाउन थाना तक एक लेन ट्रैफिक चालू रहेगा। दूसरी ओर, दाे-दाे दिन के लिए अघाेरिया बाजार चाैक, मिठनपुरा चाैक व कलमबाग चाैक पर जंक्शन इप्रूवमेंट के तहत काम करने के लिए एजेंसी काे सड़क बंद करने की इजाजत दी गई है। निगम प्रशासन की ओर से यातायात बंद करने की इजाजत नहीं मिलने की वजह से कलमबाग चाैक व अघाेरिया बाजार चाैक पर राेड ब्रेकर के काम के लिए सड़क ताेड़ कर छाेड़ा हुआ है।
बरसात से पूर्व नाला निर्माण करना हाेगा
बरसात के पहले स्मार्ट सिटी से निर्माणाधीन नाला का काम पूरा कर लेना है। एमडी सह नगर आयुक्त नवीन कुमार ने बुधवार काे स्मार्ट सिटी व एजेंसी के साथ नाला निर्माण की समीक्षा की। दूसरी ओर, शहर काे जलजमाव से निजात दिलाने के लिए फरदाे नाला की उड़ाही शुरू कर दी गई है। पिछली बार शहर में जल जमाव की समस्या से बड़ी राहत मिली थी।



Leave a Reply