Breaking News

मुजफ्फरपुर : मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की आशंका:17 से 21 तक बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान

सोमवार की शाम से जिला समेत उत्तर बिहार के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के आशीष कुमार के अनुसार अगले 3 दिनों के बाद पूरे राज्य के मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना है। अगले 17 से 21 मार्च के बीच राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम स्तर के 40 मिली मीटर तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिन रात के तापमान के सामान्य से अधिक होने से लोगों को हल्की गर्मी का अनुभव हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 17 से 21 मार्च के बीच राज्य के अधिकांश स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान पूरे राज्य में 10 से लेकर 40 मिली मीटर तक वर्षा होने की संभावना है। बारिश के दौरान जहां हवा की रफ्तार अधिक रह सकती है वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। खासकर अभी रबी फसलों की कटाई का समय होने से वर्तमान समय बारिश और ओलावृष्टि की होने से रवी फसलों को व्यापक क्षति होने की संभावना है। ओलावृष्टि से आम एवं लीची की फसलों को भी व्यापक क्षति हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.