पटना, स्टेट ब्यूरो। CoronaVirus: कोरोना संक्रमण को रोकने में बिहार की कामयबी की यह अच्छी खबर (Good News) है। राज्य में बीते दो दिनों से एक भी कोरोना पॉजिटिव केस (Corona Positive Case) नहीं मिला है। अभी तक कुल 32 मरीज मिले हैं, जिनमें एक की मौ’त हुई है। बिहार के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि सोमवार को पूरे दिन स्वाथ्य विभाग (Health Department) ने कोरोना के संदेह में केवल 63 संदिग्धों को सर्विलांस पर लिया। गत एक महीने में सविलांस पर लिए गए लोगों में यह सबसे छोटी संख्या है।
708 सैंपल की जांच, नहीं मिला एक भी पॉजिटिव केस
बिहार में कोरोना के संदिग्ध मरी’जों के सैपल की जांच करने वाले तीनों प्रमुख संस्थान राजेंद्र मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RMRI), इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) और दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) ने सोमवार को देर रात तक कुल 708 कोरोना सैंपल की जांच की। इनमें एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला।
बिहार में अभी तक मिले कुल 32 मामले, एक की मौ’त
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि दो दिनों से एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार राज्य में आज तक कुल 3689 सैंपल की जांच हुई है। इसमें अब तक कुल 32 पॉजिटिव केस मिले हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से आठ कोरोना के पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि, एक युवक की मौत हाे चुकी है।
सिवान
अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव केस 32 मिले हैं, जिनमें मुंगेर से सर्वाधिक सात, सिवान से छह तथा पटना व गया से पांच-पांच मरीज शामिल हैं। गोपालगंज से तीन, नालंदा से दो तथा बेगूसराय, सारण, लखीसराय और भागलपुर से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं।
अभी तक सर्विलांस पर लिए गए कुल 11611 लोग
सोमवार को बिहार में केवल 63 संदिग्धों को सर्विलांस पर लिया गया। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद एक महीने के दौरान सविलांस पर लिए गए लोगों में यह सबसे छोटी संख्या है। इसके पहले केवल रविवार काे 4136 संदिग्धों को सर्विलांस पर लिया गया था। राज्य में सर्विलांस पर लिए गए कुल लोगों की संख्या 11611 हो गई है।
Leave a Reply