Breaking News

वैशाली का कुख्यात लुटेरा पटना से गिरफ्तार:भगवानपुर में CSP से 2.29 लाख की हुई थी लूट, STF ने की कार्रवाई

वैशाली जिले का एक कुख्यात और वांटेड लुटेरा गिरफ्तार हुए है। इस STF की टीम ने पकड़ा है। इसकी गिरफ्तारी पटना से हुई है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी का नाम जितेंद्र सहनी है। इस कुख्यात ने अपने साथियों के साथ तीन साल पहले कैश लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात वैशाली जिले के भगवानपुर में हुई थी।

रोहुआ चक इलाके में बैंक ऑफ इंडिया का CSP है। 18 फरवरी 2020 को जितेंद्र सहनी हथियार से लैश होकर अपने साथी अपराधियों के साथ CSP पहुंचा था। CSP संचालक को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया। गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी संचालक को उस वक्त अपराधियों ने दी थी।

संचालक को डरा-धमका कर अपराधी CSP से 2.29 लाख रुपए कैश लूट कर फरार हो गए थे। लूट के इस कांड में भगवानपुर थाना में FIR नंबर 29/20 दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए जितेंद्र सहनी लगातार फरार चल रहा था। वैशाली जिले की पुलिस लंबे वक्त से ये कुख्यात को तलाश रही थी।

मगर, ये अपराधी बार-बार अपना लोक बदल लें रहा था। तब इसे गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी बिहार STF को मिली। तब टीम इसके पीछे लगी। इसके मूवमेंट की जानकारी हासिल करने की कोशिश शुरू हुई। जैसे ही इसका लोकेशन पटना के रूपसपुर इलाके में मिला, वैसे ही टीम ने छापेमारी कर इसे गिरफ्तार कर लिया।

अब इसे वैशाली जिले की पुलिस के हवाले किया जाएगा। आगे की पूछताछ जिला पुलिस करेगी। उसके बाद कोर्ट में पेश कर इसे जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस इस कुख्यात के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। कैश लूट के दरम्यान और कौन-कौन अपराधी शामिल थे? इसका पता भी लगा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.