मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य पथ पर लखी चौक के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र बाल-बाल बच गया। महिला की पहचान जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के नायक नगर वार्ड 11 मोहल्ला निवासी पूनम देवी के रूप में की गई। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पूनम देवी के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। वह अनुकंपा से जुड़ी नौकरी को लेकर अपने पुत्र के साथ शुक्रवार को समस्तीपुर रेलवे मुख्यालय आई हुई थी। बताया गया है कि देर शाम वह रेलवे कार्यालय का कार्य निपटाने के बाद बेटे के साथ बाइक से वापस रोसड़ा लौट रही थी। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखी चौक के पास बाइक का पिछला चक्का अचानक आवाज कर गया। इस कारण बाइक असंतुलित हो गई और पूनम देवी सड़क पर जा गिरी।

इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। मध्यरात्रि महिला की स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया है कि सदर अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई।



Leave a Reply