BIHARBreaking NewsGAYASTATE

बिहार: आइसोलेशन वॉर्ड में घुसे 2 फर्जी डॉक्टर, एक गि’रफ्तार..

गया: बिहार के गया स्थित अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएनएमसीएच) की सुरक्षा को धता बताते हुए रविवार की रात दो संदिग्ध युवक अचानक घुस गए और कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों के लिए बने आइसोलेशन वार्ड तक पहुंच गए.

आरोप है कि ये सीधे कोरोना संक्रमित मरीज के पास पहुंच गए. इस सूचना के बाद अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
पुलिस के मुताबिक, दो व्यक्ति चिकित्सक की पोशाक में आइसोलेशन वॉर्ड में पहुंच गए और संक्रमित लोगों से बात की. सूत्रों का कहना है कि एक मरीज को इन लोगों ने कोई दवा भी खिलाई है.

बाद में जब मरीजों को शक हुआ तब बाहर से आए लोगों से पूछताछ की गई. इस दौरान एक व्यक्ति तो फरार होने में सफल रहा, लेकिन दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया गया.
मेडिकल थाना के प्रभारी फहीम आजाद ने सोमवार को मीडिया को बताया कि एनएमसीएच प्रशासन द्वारा मेडिकल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. उन्होंने कहा कि पकड़ा गया व्यक्ति वीरेंद्र चौधरी स्थानीय एक निजी अस्पताल में कार्यरत है. इसे भी एहतियातन क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
इधर, जिले के एक अधिकारी ने बताया कि आइसासेलेशन वार्ड तक कोई अनजान व्यक्ति कैसे पहुंच सकता है, यह मामला जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दो’षी पाया जाएगा उसके खि’लाफ का’र्रवाई की जाएगी.

इनपुट: ज़ी बिहार झारखंड

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.