मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को होमगार्ड जवानों का परेड कराया गया। इसमें 182 जवान शामिल थे। जो पिछले तीन महीने से प्रशिक्षण ले रहे थे। इन्हे मुजफ्फरपुर के होमगार्ड कार्यालय परिसर में पावन परेड का किया गया। इस दौरान मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी प्रणव कुमार, डीडीसी अभिषेक द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे
वहीं पावन परेड के दौरान कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी को सलामी दिया गया। कार्यक्रम के मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर के होमगार्ड कार्यालय में नवगछिया भागलपुर, जमुई और लखीसराय के 182 होमगार्ड जवान पिछले 3 महीनों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। आज इन लोगों ने काफी बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है आज इनका प्रशिक्षण समाप्त हो गया है।
इस अवसर पर पावन प्रेड का आयोजन किया गया था। वही प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी होमगार्ड जवानों को जिलाधिकारी ने बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त किया गये सभी गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य अपने दायित्वों का सही से निर्वहन करें।
साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त किए गए सभी गृह रक्षा वाहिनी के सदस्यों के उज्जवल भविष्य की जिलाधिकारी ने कामना की। इस दौरान जवानों में काफी उत्साह देखने को मिला। बताते चले की पिछले तीन महीनों महीनों से अलग अलग शहर के होमगार्ड जवान मुजफ्फरपुर में प्रशिक्षण ले रहे थे।



Leave a Reply