Breaking News

औरंगाबाद में 50 लाख की अंग्रेजी श’राब जब्त:होली में खपाने के लिए लाई गई थी खेप

औरंगाबाद में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर करीब 50 लाख की शराब जब्त की गई है। दरअसल यह कार्रवाई गोह पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के ही नेयामतपुर गांव में की गई है। जहां छापेमारी में एक बंद गोदाम से भरे हुए अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया। बताया जाता है कि होली पर्व में शराब को खपाने के लिए पूरी तैयारी के साथ शराब को मंगाई गई थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने शराब माफियाओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिंदुओं के महापर्व होली को लेकर भारी मात्रा में शराब मंगवाया गया था। जहां होली के पर्व में शराब को खपाने की पूरी तैयारी थी। लेकिन किसी तरह गोह पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने अपने दल बल के साथ थाना क्षेत्र के नेयामतपुर गांव में छापेमारी की। जहां से एक बंद कमरे के 12 बाई 12 फिट में बने गोदाम में भरा हुआ अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया।

छापेमारी के दौरान एक चारपहिया सूमो वाहन, एक भिकटा वाहन में शराब भरा पड़ा था। जिसे पुलिस ने जब्त किया। वहीं इस दौरान गोदाम व तश्कर से पुलिस ने तीन ट्रैक्टर व एक पिकअप पर अग्रेजी शराब को लादकर थाना लाया गया है। वहीं शराब माफियाओं के होली में करोड़ो कमाने की सपना थी। जिसे पुलिस ने पहले ही छापेमारी कर पानी फेर दिया। इस छापेमारी से पूरे जिले के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

हालांकि इस संबंध में गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि हिंदुओं के महापर्व होली में शराब को खपाने के लिए भारी मात्रा में शराब लाया गया था। जिसे एक बंद कमरे एवं कई वाहनों में भरकर रखा हुआ था। जिसकी गुप्त सूचना मिली इसके आलोक में थाना क्षेत्र के नेयामतपुर गांव में छापेमारी की गई। जहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वही बरामद अंग्रेजी शराब को जब्त कर थाना लाया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जब शराब की कीमत लगभग 50 लाख से अधिक की बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है। लेकिन फिर की लोग नही मान रहे है। धड़ल्ले से शराब माफियाओं के राज चल रहा है। लेकिन इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नही जाएगा। जिले में शांति कायम रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में है। वहीं होली को लेकर जगह जगह छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.