Breaking News

प्रियंका गांधी कांग्रेस की यात्रा में बोधगया में शामिल होंगी:बिहार कांग्रेस की आखिरी चरण की भारत जोड़ो यात्रा होली के बाद मार्च में

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की आखिरी चरण की भारत जोड़ो यात्रा होली के बाद मार्च महीने के मध्य से शुरू होगी। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व विधायक बंटी चौधरी, ब्रजेश पाण्डेय, राज कुमार राजन, कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रवक्ता असित नाथ तिवारी, आलोक हर्ष, चन्द्रिका यादव, निर्मलवर्मा, शशिभूषण राय, हरि नारायण दिवेदी डॉ. आशुतोष शर्मा, धनंजय शर्मा, सौरभ सिन्हा, ज्ञान रंजन, मृणाल अनामय, उदय शंकर पटेल, संजय यादव उपस्थित थे।

फुलवारीशरीफ से बोधगया तक की यात्रा

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा पटना के फुलवारीशरीफ से शुरू होकर यात्रा बोधगया तक पहुंचेगी। बोधगया में समापन के दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रियंका गांधी की तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने के स्पष्ट संकेत मिले हैं।

पार्टी और जनता के लिए काम करने वालों को तहजीह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने आखिरी चरण की भारत जोड़ो यात्रा के लिए संबंधित जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों समेत प्रदेश स्तर के नेताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी और जनता के लिए काम करने वाले नेता और कार्यकर्ता ही संगठन में महत्व पाएंगे। बता दें कि कांग्रेस की यात्रा के दरम्यान पटना साहिब गुरुद्वारा में 10 फरवरी को मारपीट हुई थी। बाद में दो पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई भी की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.