Breaking News

औरंगाबाद में सड़क हा’दसा, 3 घा’यल:चालक को झपकी आने के कारण हुआ हादसा

औरंगाबाद में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां ट्रक चालक को झपकी आने के कारण वाहन ट्रांसफर लगे बिजली पोल को तोड़ते हुए दुकान में घुस गया। इस हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड़ समीप एनएच की है। जख्मियों में बक्सर जिले के बहरपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी छोटू लाल यादव के 19 वर्षीय बेटा रमेश कुमार, सुरेश यादव के 25 वर्षीय बेटा रोहित यादव व आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी गोपाल यादव के 26 वर्षीय बेटा चालक चूमन यादव शामिल है।

घटना के बाद सभी को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ट्रक चालक को झपकी आने के कारण वाहन ट्रांसफर लगे बिजली पोल को तोड़ते हुए दुकान में घुस गया।

ट्रक चालक को झपकी आने के कारण वाहन ट्रांसफर लगे बिजली पोल को तोड़ते हुए दुकान में घुस गया।

बंगाल से पाईप लेकर बक्सर जा रहे थे ट्रक सवार लोग

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के वर्धमान के दानकुंडी से पाइप लेकर ट्रक सवार सभी लोग बक्सर जा रहा थे। जैसे ही ट्रक मदनपुर थाना के घोरहत मोड़ समीप पहुंचा कि रातभर जगने के कारण चालक को झपकी आ गई। जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित हो गई और बिजली पोल पर लगे ट्रांसफर को तोड़ते हुए दुकान में घुस गई। जिसके कारण ट्रक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सभी जख्मियों को ट्रक से बाहर निकाला। वहीं इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई। घटना की सूचना जख्मी के परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.