BIHARBreaking NewsSTATE

चमत्कार: बिहार में कोरोना वायरस के प्र’कोप के बीच भगवान शंकर के नंदी पीने लगे दूध-गंगाजल, देखें…

एक तरफ दुनिया के कई देशों में कोरोना का क’हर जारी है और भारत में ये संक्रामक वायरस त’बाही म’चा रहा है। इससे बिहार में भी लोगों के बीच भी दह’शत है। लेकिन एक तरफ तो कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन कराया गया है तो वहीं इस बीच अफवाह और अंधविश्वास भी देखने को मिला है।

कोरोना संक्रमण की आशंका और लॉकडाउन के बीच समस्तीपुर जिले के विभिन्न शिवमंदिरों में नंदी के दूध पीने की अफवाह भी खूब रही। इस चर्चा पर रोसड़ा, दलसिंहसराय और विभूतिपुर के कई हिस्सों में लोग शिव मंदिरों तक पहुंच गए। वे अपने-अपने घरों से गंगाजल और चम्मच भी साथ ले गए थे। देखते-देखते मंदिरों में काफी भीड़ जुटने लगी।मंदिर पहु्ंची लोगों की भीड़ की सूचना मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल मंदिर पहुंची और देखा तो हैरान रह गई।

काफी संख्या में लोगों को इकट्ठा देखते ही पुलिस के माथे पर बल पड़ गए। मंदिरों में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भीड़ लगाए लोगों को समझाना शुरू किया। लेकिन कोई भी हटने को तैयार नहीं था। लोग नंदी महाराज को दूध और गंगाजल पिलाने पर उतारू थे।काफी समय तक जैसे-तैसे स्थानीय प्रशासन और प्रतिनिधियों से बात कर मंदिर के पट को बंद किया गया  और लोगों से घर जाने की अपील की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर के पुजारी को भी समझाया। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और किसी प्रकार की अफवाह में नहीं आने की अपील की। लोगों को बताया गया कि ये महज उनका भ्रम है। नंदी की प्रतिमा दूध या गंगाजल नहीं पी रही। काफी समझाने के बाद लोग माने और अपने घर गए।बिहार में लोगों के बीच  लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करवाना पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। एक तरफ पुलिस परेशान है तो वहीं कुछ लोग बात ही नहीं मान रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.