Breaking News

गिरफ्तारी:12 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

भगवानपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के स्थिरता गांव में छापामारी कर 12 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन कारोबारी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार सचिन कुमार पिता अमरजीत राय एवं भागने वाले कारोबारी रुपेश कुमार पिता प्रमोद राय, दीपू कुमार पिता धर्मेंद्र राय, रंभु राय उर्फ रामु राय पिता स्वर्गीय पवित्र राय सभी स्थिरता गांव निवासी बताया गया है। मामले की प्राथमिकी एएसआई राकेश कुमार सिंह के लिखित व्यान पर दर्ज कर गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दिया गया। दर्ज मामले में कहा गया है कि अपने दल बल के साथ रात्रि गश्ती में थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की स्थिरता गांव में रंभु राय उर्फ रामु राय अपने बथान पर उक्त नामजद के साथ मिलकर शराब की एक खेप मंगवाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.