Breaking News

‘सपने में शिवजी आए..कहा-मोदी मेरे सबसे बड़े भक्त’:एक्टर फूल सिंह बोले- पूरे देश में बनवाऊंगा प्रधानमंत्री के मंदिर; मुंबई से होगी शुरुआत

मैं भीमाशंकर मंदिर में दर्शन के लिए गया था। रात मंदिर में ही गुजारी। अचानक मेरे सपने में शिवजी आए और बोले- 500 साल बाद 700 साल बाद इस पृथ्वी पर अगर कोई आदमी शिवभक्ति में डूबा हुआ है तो वो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। मैं नरेंद्र भाई मोदी को भगवान मानता हूं। मैं पूरे देश में नरेंद्र मोदी के मंदिर बनवाऊंगा। पटना पहुंचने पर अभिनेता फूल सिंह ने मीडिया से ये बातें कही।

फूल सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 12 दिन पहले मैं भीमाशंकर गया था। अचानक मेरी इच्छा हुई कि होटल में तो हमेशा रुकता हूं, इस बार मंदिर प्रांगण में ही रूक जाऊं। मंदिर के पूजारी से रात्रि विश्राम के लिए अनुमति ली। उसी रात बाबा विद्यापति और भगवान शिव सपने में आए, उन्होंने मुझसे कहा कि 500 साल बाद माता अहिल्या बाई होल्कर के बाद इस हिंदुस्तान में कोई शिवभक्त हुआ है तो वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी हैं।

महाराष्ट्र में बनेगा PM मोदी का पहला मंदिर

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में वह काम हुए है जो दशकों से नहीं हुए। PM नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ, महाकाल कॉरेडोर का निर्माण कराया। अब भीमाशंकर में भी कॉरेडोर बन रहा है। इसलिए मैं कह सकता हूं कि आज के समय में अगर कोई सबसे बड़ा शिव दूत है तो वह पीएम नरेंद्र मोदी हैं। इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाऊंगा। महाराष्ट्र में मोदी जी का पहला मंदिर बनेगा। वहीं अगले दो साल में देश के सभी राज्यों में पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर बनेगा।

प्रधानमंत्री फूल सिंह का सम्मान करते हुए।

प्रधानमंत्री फूल सिंह का सम्मान करते हुए।

फूल सिंह बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। अभी वो मुंबई में रहते हैं। वो महाराष्ट्र भाजपा से भी जुड़े हैं।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ एक्टर फूल सिंह।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ एक्टर फूल सिंह।

फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाते हैं फूल सिंह

बात करते हुए फूल सिंह ने बताया कि 2004 में जब बिहार की स्थिति बहुत दयनीय थी। लोग पलायन कर रहे थे तो वह काम की तलाश में मुंबई गए थे। चूंकि कलाकार थे तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया।

कई दर्जन फिल्मों में नकारात्मक भूमिका फूल सिंह ने निभाई है। इनकी कई फिल्में अभी आनी बाकी है। समाज सेवा से भी जुड़े रहते है। मुंबई में उत्तर भारतीयों के लिए आवाज उठाते हैं। फूल सिंह को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति की तरफ से पुरस्कार भी मिल चुके है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.