Breaking News

सासाराम में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे:पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रूट पर हादसा

सासाराम में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा बुधवार रात 10 बजे करंवदिया और पहलेजा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। ये स्टेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर है। मालगाड़ी डीडीयू से गया की तरफ जा रही थी, तभी अचानक पटरी से उतर गई। हादसा क्यों हुआ इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि इस मालगाड़ी में कुल 57 डिब्बे थे, जिसमें 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। पीछे के 2 डिब्बे पटरी पर ही रह गए और बाकी 42 डिब्बे इंजन के साथ घटनास्थल से लगभग 500 मीटर आगे चले गए। हादसे में ट्रेन का ड्राइवर और गार्ड सुरक्षित हैं। अधिकारी दोनों से हादसे को लेकर जानकारी ले रहे हैं।

हादसे की तस्वीरें देखिए…

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे से मुख्य लाइन प्रभावित नहीं हुई है। इसलिए यात्री ट्रेनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हादसे से सिर्फ मालगाड़ी का रूट प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.