Breaking News

CCTV की निगरानी में होगा इंटर और मैट्रिक परीक्षा मूल्यांकन:मुजफ्फरपुर में चेकर और मेकर को मिला प्रशिक्षण

मुजफ्फरपुर में बिहार बोर्ड के इंटर और मैट्रिक का मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में होगा। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया हैं। जिले में 24 फरवरी से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर शहर के पांच केंद्रों पर इंटर का मूल्यांकन शुरू होगा।

मूल्यांकन को लेकर मेकर व चेकर को बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया है। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों के साथ ही एमपीपी व चेकर – मेकर को 23 फरवरी को योगदान करना है। वहीं मैट्रिक के मूल्यांकन के लिए प्रतिनियुक्त मेकर व चेकर का प्रशिक्षण 23 फरवरी को होगा। 28 फरवरी कोमूल्यांकन केंद्रों पर योगदान करना है।

एक मार्च से मैट्रिक का मूल्यांकन शुरू होगा। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी रहेगी। साथ ही केंद्र के बाहर, बरामदे में और मूल्यांकन के लिए निर्धारित कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। सीसीटीवी कैमरों के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया जायेगा।

वहीं अंकों की पोस्टिंग के लिए एक मूल्यांकन केंद्र पर कम से कम सात कंप्यूटर लगाये जायेंगे। छह कंप्यूटर से अंकों की एंट्री होगी। बताया जाता है की मैट्रिक व इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन जल्दी समाप्त करने के लिए दो पालियों में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जायेंगी।पहली पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक मूल्यांकन होगा।

इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से निर्देश जारी किया गया है। जिले में मैट्रिक की कॉपियों की जांच के लिए छह केंद्र और इंटर की कॉपियों कीजांच के लिए पांच केंद्र बनाये गये हैं। इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन 24 फरवरी से 5 मार्च तक होगा, जबकि मैट्रिक का मूल्यांकन एक मार्च से 12 मार्च तक होगा। बोर्ड ने कहा है कि सभी मूल्यांकन केंद्र पर 100से 250 के बीच में परीक्षक होने चाहिए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.