Breaking News

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खुला महिला हेल्प डेस्क:महिलाओं को अब शिकायत करने में नहीं होगी परेशानी, 24 घंटे मिलेगी सेवा

मुजफ्फरपुर में पहली बार महिला हेल्प डेस्क और साइबर थाना बनाया गया है। इसे मुजफ्फरपुर जंक्शन पर स्थित जीआरपी थाना में खोला गया है। बाए तरफ महिला हेल्‍प डेस्‍क और दाए तरफ साइबर थाना खोला गया है। महिला हेल्प डेस्क पर केवल महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएगी और उनकी शिकायत दर्ज कर हेल्प डेस्क की महिला थाना प्रभारी को भेजी जाएगी। इसके बाद वे अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।

रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने किया शुभारंभ

ट्रेन में चोरी, छिनतई व अन्य अपराध अगर महिलाओं के साथ होता है तो महिला नि:संकोच होकर हेल्प डेस्क की महिला थाना प्रभारी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसी उद्देश्य से जीआरपी थाना मुजफ्फरपुर में महिला हेल्प डेस्क को खोला गया है। इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क रेल जिला मुजफ्फरपुर के अन्य जंक्शन पर भी खोला जाएगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है।

स्टेशन में महिला हेल्प डेस्क खुलने से अब महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा। ट्रेन में हुए अपराध को विस्तार पूर्वक पीड़ित महिला जीआरपी के पुरुष अधिकारी से नहीं बता पाती थी। इसके कारण जांच में पुलिस अधिकारी को परेशानी होती थी। लेकिन अब महिला हेल्प डेस्क में महिलाएं घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी महिला थाना प्रभारी को दे पाएंगी। पूरी जानकारी मिलने के बाद मामले का उद्भेदन करने में महिला थाना प्रभारी को काफी मदद मिलेगी और महिलाओं को भी अपनी बात बताने में जरा भी संकोच नहीं होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया की महिला हेल्प डेस्क खुलने से महिला यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, साइबर थाना भी खुल गया है। साइबर से संबंधित मामले को देखने के लिए अलग प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.