Breaking News

भाभी-ननद की लव स्टोरी…नहीं मिली तो थाने में सिर फोड़ा:समस्तीपुर में हाथ में शादी का जोड़ा लेकर बोली-वो मेरी पत्नी..उसके बिना मर जाऊंगी

समस्तीपुर में ननद और भाभी एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों ने एक-दूसरे से शादी भी कर ली। एक दिन पहले इस लव स्टोरी में बड़ी ननद विलेन बनी और बहन को अपने साथ लेकर चली गई। भाभी ने पुलिस से उसे वापस लाने की गुहार लगाई, लेकिन रोसड़ा पुलिस से मदद नहीं मिलता देख उसने थाने में ही दीवार पर अपना सिर फोड़ लिया। अब वो अस्पताल में भर्ती है। भाभी का कहना है कि वो ननद के बिना नहीं जी सकती। वो मर जाएगी।n

दरअसल ननद से शादी रचाने वाली महिला का नाम सुकला देवी है। उसने अपनी ननद सोनी से शादी की है।

सुकला का कहना है कि कल जो पुलिस वाले मदद की बात कर रहे थे, आज वह उसे पागल कह रहे हैं। अगर उसे सोनी नहीं मिली तो वह अपनी जान इसी तरह दे देगी। बाद में शादी का जोड़ा लेकर खुद ही ननद को खोजने के लिए निकली।

पति के साथ घायल हालत में पत्नी सुकला देवी।

पति के साथ घायल हालत में पत्नी सुकला देवी।

इस दौरान उसका पति प्रमोद भी उसके साथ था। प्रमोद से जब पूछा गया कि उसकी पत्नी ने उसकी ही बहन से शादी की है उसे बुरा नहीं लग रहा तो उसका कहना था जिसमें वह खुश है वही करें मुझे कोई परेशानी नहीं।

ये है पूरा मामला

बिहार के समस्तीपुर में भाभी को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगीं। महिला का पति और उसके दो बच्चे भी साथ रहने लगे।

इसी बीच बड़ी बहन पहुंची और उसे जबरदस्ती छोटी बहन को ले गई। महिला पति और दोनों बच्चे के साथ पुलिस के पास पहुंच गई। अपनी पत्नी (छोटी ननद) को वापस लाने के लिए पुलिस से मांग की।

मामला जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव का है। सुकला देवी (32) की गांव के प्रमोद से 2013 में शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। इसी दौरान सुकला का अपनी ननद सोनी देवी (18) से प्यार हो गया। पति किराना का दुकान चलाता है।

सुकला देवी ने बताया कि 5 माह उसने ननंद सोनी से शादी भी रचा ली। दोनों दांपत्य जीवन जीने लगे। सुकला को अपनी ही ननद से शादी करने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी है। हालांकि दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका।

सुकला के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उसकी बड़ी ननद उषा देवी 10-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंची। उसकी पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ उठाकर ले गई। सुकला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी (40 वर्ष) पर सोने के अपहरण कर लिए जाने की बात कही हैं। सुकला का कहना है कि वह सोनी से बेहद प्यार करती है, उसके बिना रह नहीं सकती।

सुकला ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसे 2 बच्चे भी हैं।

सुकला ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसे 2 बच्चे भी हैं।

थाने में शिकायत करने सुकला के साथ आया उसका पति प्रमोद भी पहुंचा था। उसे दोनों के रिश्ते से कोई नाराजगी नहीं है। उसने कहा कि सुकला को जो अच्छा लगता है वही करें। वह उसके फैसले के साथ है।

थाने में बोली-पति हुआ तो क्या

थाने में शिकायत दर्ज कराने आई सुकला से जब पूछा गया कि उसका पति है। फिर भी उसने अपनी ननद से शादी कर ली। इस पर उसने कहा कि पति हुआ तो क्या, प्यार तो मैं सोनी से करती हूं। बिना उसके जी नहीं सकती। यह केस सामने आने के बाद सभी हैरान हैं। पति का रिएक्शन था कि अब दोनों की मर्जी है तो मैं क्या कर लूं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.