BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: राशन कार्ड पर नि:शुल्क मिलेगा अतिरिक्त 5kg चावल व 1kg दाल, DM ने बैठक कर दिए निर्देश, जानें…

मुजफ्फरपुर- राशन कार्ड पर नि:शुल्क मिलेगा अतिरिक्त 5kg चावल व 1kg दाल, DM ने बैठक कर दिए निर्देश…
मुज़फ़्फ़रपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों और प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ कोरोना वायरस से संबंधित बैठक की गई।।
बैैैैठक में जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस बैठक में बताया गया कि राशन वितरण करना है और पैसा रिटर्न करना है उसके बारे में जानकारी दी गई सरकार के द्वारा जो निर्णय लिया गया है उसके बारे में भी बताया गया।


जिलाााधिकारी ने बताया कि इस माह से जो रेगुलर राशन मिलता था लाभुकों को , पहले जो निर्धारित दर पर राशन मिलता था वह तो मिलता ही रहेगा उसके अलावा अब निशुल्क 5 किलो चावल अतिरिक्त दिया जाएगा,इसके अलावा प्रति कार्ड पर 1 किलो दाल भी दिया जाएगा निशुल्क , इसकी तैयारी हम लोग कर रहे हैं साथ ही साथ ₹1000 प्रति कार्ड भी दिया जाएगा और जो प्रवासी श्रमिक बाहर से आए हैं उनके पास अगर राशन कार्ड नहीं है तो उनको भी ₹1000 दिया, वे लोग आधार कार्ड और बैंक अकाउंट के माध्यम से ले सकते हैं इसका लाभ ले सकते है।।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.