सोमवार को हल्दी की रस्म के साथ आनंद मोहन के आवास पर लाडली बेटी सुरभि की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आनंद मोहन के होने वाले दामाद और सुरभि आनंद के होने वाले पति राजहंस सिंह से बात की। राजहंस सिंह ने बताया कि पहली बार वो सुरभि को देखने अपने एक दोस्त के साथ गए थे और उनकी क्यूट सी स्माइल पर फिदा हो गए…पढ़िए पूरा इंटरव्यू

सुरभि आनंद और राजहंस सिंह की तस्वीर।
सवाल: जीवन साथी के रूप में सुरभि आनंद को अपने क्यों चुना?
- जवाब: शादी को लेकर मैंने ज्यादा तो नहीं, लेकिन कुछ चीजें जरूर सोची थी। जैसे, जिससे मेरी शादी हो उससे मैं हर चीजों पर बात कर सकूं। चाहे वो पर्सनल चीजें हो या फिर पॉलिटिकल या एक्सट्रेनल अफेयर्स जैसी हर चीजें हों और उस पर वो अपना विचार हो और वो बात कर सके। मैं अपने लाइफ पार्टनर से हर मुद्दों पर बात करना चाहता था और सुरभि वैसी ही है। दूसरी बात यह रही कि हम दोनों के बीच कंपेटिबिलि कितनी है यह भी मेरे लिए बहुत मैटर करता है। तो मेरे और सुरभि की कंपेटिबिलि मिलती है। हम दोनों के बीच हर टॉपिक पर बातें होती है और दोनों विचार एक दूसरे से शेयर करते हैं।

राजहंस बोले- सुरभि से मिल कर मुझे काफी अच्छा लगा।
सवाल: सबसे पहले आप सुरभि आनंद से कब मिले थे?
- जवाब: परिवार में शादी की बात काफी टाइम से चल ही रही थी। तभी परिवार की ओर से कहा गया कि एक बार जाकर सुरभि से मिल लो। जिसके बाद मैं दिल्ली में सुरभि से मिलने अपने एक दोस्त के साथ गया था। फिर जब हम लोग मिले तो हम दोनों के बीच की वाइब्स मिली। दोस्त के साथ गया था तो मेरे दोस्त को भी सुरभि काफी पसंद आई। सुरभि से मिल कर मुझे काफी अच्छा लगा, काफी पॉजिटिव वाइब्स आई थी। खास बात ये रही की उनकी स्माइल मुझे काफी प्यारी लगी थी।

सगाई के बाद राजहंस और सुरभि की तस्वीर।
सवाल: आपको कब पता चला कि सुरभि, आनंद मोहन की बेटी है?
- जवाब: जब से शादी की बात चल रही थी तभी से मुझे पता था कि सुरभि आनंद मोहन की बेटी हैं। लेकिन मैं किसी को भी लेकर कोई भी सोच बनाने से पहले उनसे मिलना चाहता था। क्योंकि मैं किसी के पास्ट को लेकर उसे प्रेजेंट में जज नहीं करना चाहता था। इसके बाद जब हम मिले तो सारी चीज़ें क्लियर हुई। मुझे वो काफी पसंद आई।
सवाल: आप दोनों प्रोफेशनली अलग हैं फिर कैसे चीजों को मैनेज करने का सोचे हैं?
- जवाब: मैं शुरू से चाहता था कि जिससे शादी हो वो दूसरे प्रोफेशन से रहे। जिससे हमारे बीच बात शेयर करने के लिए काफी कुछ रहेगा। दोनों एक दूसरे के काम के तरीकों को शेयर कर व्यूज जान पाएंगे।

राजहंस बोले- सुरभि से मिलकर काफी पॉजिटिव वाइब्स आती है।
सवाल: आनंद मोहन पर लगे आरोपों को आप कैसे देखते हैं?
- जवाब: शुरुआत में मैं इस बारे में ज्यादा नहीं जानता था। इस चीज को लेकर मुझे काफी कम जानकारी थी। लेकिन सुरभि से शादी तय होने के बाद जब हमारी बातें शुरू हुई तो उन्होंने सारी चीजों को परत दर परत बताया। जिसके बाद मुझे उनके और उनके परिवार के लिए काफी बुरा फील हुआ। ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन हो गया।
सवाल: आप वैजिटेरियन और सुरभि नॉन वैजिटेरियन ये चीजें कैसे मैनेज होगी?
- जवाब: कॉलेज के दिनों से लेकर जॉब तक उन्हें जितने भी दोस्त और कलीग मिले वह हार्ड कौर नॉन वैजिटेरियन रहे हैं। तो उन्हें नॉन वैजिटेरियन के साथ बैठ अपना वैजिटेरियन खाना खाना आता है। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि टेबल पर कौन क्या खा रहा है। रही बात सुरभि की तो मैंने उन्हें कभी किसी चीज के लिए मना नहीं किया। बल्कि कई बार मैं उनके लिए नॉनवेज पैक करवा कर उनके लिए लेकर जाता था कि वो मेरे कारण अपनी चीजें न बदले। लेकिन इन दिनों वो नॉन वेज नहीं खा रही हैं।
अब जानिए शादी के लिए कैसे राजी हुई आनंद मोहन की बेटी
आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बात करते हुए सुरभि ने बताया कि वह शादी के लिए कैसे राजी हुईं। होने वाले हमसफर राजहंस के बारे में खुलकर बात की। शादी की ज्वेलरी, लहंगे, वेन्यू के बारे में विस्तार से बताया….
आप राजहंस जी से पहली बार कब मिली थी?
ये शादी पूरी तरह से अरेंज है। फैमिली के कहने ओर उनके प्रेजेंस में उनसे पहली बार मिली थी। पापा जब जेल में थे तभी राजहंस के परिवार की तरफ से ये रिश्ता आया था। इसके बाद पापा ने मुझे कहा कि आप देख लीजिए, आपको अच्छा लगे तभी आगे बात होगी। इसके बाद हमारी फैमिली एक दूसरे से मिली और वहीं हम दोनों भी मिले। फिर ये रिश्ता तय हुआ।



Comment here