मुजफ्फरपुर में बाइक सवार दो बदमाशो ने एक शिक्षिका से 70 हजार रुपए से भरा बैग झपट लिया। शिक्षिका के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। घटना सोमवार को मनियारी थाना क्षेत्र के महंथ मनियारी स्तिथ एसबीआई बैंक शाखा के समीप की है। जहा दो बदमाशो ने शिक्षिका से रुपए लेकर भाग गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
मौके पर जुटे स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी मनियारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने घटनस्थल की जांच की। बैंक में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। पीड़ित शिक्षिका मनियारी थाना क्षेत्र की रहने वाली अंजना कुमारी है। उन्होंने मामले में मनियारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपी है। इसमें उन्होंने बताया की उनका बेटा पटना में रहता है। उसके पढ़ाई के लिए पैसे निकालना था।
इसको लेकर वे महंथ मनियारी स्थित एसबीआई बैंक शाखा में रुपए निकालने पहुंची थी। उन्होंने बैंक से 70 हजार रुपए की निकासी की। फिर बैग में रखकर बाहर आ गई। जैसे ही आगे बढ़ी बाइक सवार दो बदमाश आ धमके। जब तक कुछ समझती पीछे बैठे युवक ने बैग झपट लिया। शोर मचाने पर दोनो फरार हो गए। मामले में थानेदार कुमार संतोष रजक ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। बदमाशो को चिह्नित करने की कवायद चल रही है



Comment here