Breaking News

पूर्णिया में 8 साल की बच्ची से रेप:मेला देखने गई थी, बाइक सवार ने मक्के के खेत में लेजाकर किया रेप

पूर्णिया में एक बार फिर भवानीपुर अकबरपुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार के देर रात एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप होने की घटना हुई है। इस घटना से पूरे इलाका दहल गया है और पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था पर लोग सवाल उठाने लगे हैं। पुलिस ने बच्ची को भवानीपुर पीएचसी पहुंचाया। हालत काफी गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।null

– मेला देखने गई थी बच्ची बच्ची

बच्ची की पिता ने बताया कि उनकी 8 वर्षीय बेटी बीते रविवार के शाम गांव के पास सत्संग का मेला देखने गांव के ही कुछ लोगो के साथ गई थी। वह अपने दोस्तो से बिछड गई। अलग होने के बाद वह रात के समय गांव जाने का रास्ता भटक गई। वह मेला में रोने बिखलने लगी। तभी एक बाइक सवार युवक आया और उसका नाम पता पूछा। बच्ची ने अपना नाम पता युवक को बताई। युवक ने उनके पिता को पहचानने की बात कहीं। बच्ची को बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर वहां से निकल गए।

लेकिन बाइक सवार युवक ने गांव के रास्ते नहीं जाकर दूसरे रास्ते से जाने लगा। जब बच्ची रोने लगी तो युवक ने उसे मारपीट कर डरा दिया। उसके बाद मक्के के खेत में लेजाकर बच्ची के साथ रेप कर दिया। बच्ची चीखते चिल्लाते रही लेकिन बलात्कारी ने बच्ची की आबरू को लूट लिया। बच्ची रोते बिखलते घर पहुंची और परिवार वालों को बताई तो सुनकर सभी के होश ही उड गए।

– दो दिन में दो रेप

पूर्णिया जिले में दो दिन के अंदर दो रेप की घटना हुई है। पहली घटना दो दिन पूर्व अमौर में पांच साल की बच्ची के साथ हुई थी। वहीं धमदाहा डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की की जारही है। मामले की जांच हो रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.