मुजफ्फरपुर में सोमवार को अलग – अलग जगह सड़क दुर्घटना में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पहला मामला गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीबाद ओपी की है। जहा एक तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर से दरभंगा की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में युवक आ गया सूचना पर पहुंची बेनीबाद ओपी पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर लिया हैं।चालक मौके से फरार हो गया है।0
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये एसकेएमसीएच भेज दिया है। बताया गया की मृतक ओपी क्षेत्र के बलहा निवासी सतीश पांडेय के पुत्र कान्ता कुमार उर्फ गोलू था। मामले में बेनीबाद ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। ट्रक को जब्त कर आगे की कारवाई की जा रही है।
दूसरी घटना करजा थाना क्षेत्र के पताही चौक की है। जहा एक ट्रक ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।
मृतक की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के लालू छपरा निवासी 32 वर्षीय दीपक सहनी के रूप में हुई है। वह अपने घर से मुजफ्फरपुर निजी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसे ट्रक ने रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वही, लोगो ने मामले की जानकारी करजा थाने की पुलिस को दिया।
सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मामले में थानेदार राकेश कुमार राजेश का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।



Comment here