आज बिहार छात्र संघ के तरफ से जिला अध्यक्ष करण सिंह के द्वारा कोरोना संक्रमण से महामारी को गंभीरता से लेते हुए, गायघाट प्रखंड के स्लम बस्ती एवं जरूरतमंद को देख कर चूड़ा, मीठा, चीनी, सत्तू, बिस्किट, मिक्चर, साबुन, मास्क आदि का वितरण किया गया ।।

100+ परिवार को राशन और 700+ बच्चे को बिस्किट और मिक्सचर,
मौके पर जिला अध्यक्ष करण सिंह जी ने कहा कि हमलोग हर जरूरतमंद इंसान तक खाने-पीने का सामग्री मुहैया करा रहे हैं और यह नेक काम सभी बिहार छात्र संघ के पदाधिकारी और सभी युवा साथी से चंदा इकट्ठा करके किया गया है, मैं सभी लोगों को तहे दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस नेक काम में बिहार छात्र संघ का सहयोग किया है।
मौके पर मौजूद गायघाट प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह हीरो बाबू, रामेश्वर सिंह कॉलेज महासचिव युवराज सिंह, मुकेश मालाकार और बिहार छात्र संघ के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।।







Leave a Reply