बिहार सरकार ने मालवाहक वाहनों पर लगी रोक को लिया वापस, चालकों को जारी होगा परमिट
बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी मालवाहक वाहनों पर लगी रोक को हटा दिया है. प्रदेश की सरकार ने लॉक डाउन के दौरान सिर्फ खाद्य सामग्रियों की गाड़ियों को कहीं भी आने-जाने की इजाजत दी गई थी. लेकिन, बाजार में घट रही आपूर्ति को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी मालवाहक वाहनों पर लगी रोक को हटा दिया है.

इसको लेकर खाद्य आपूर्ति सचिव पंकज पाल ने बताया कि राज्य के सभी जिलों को हर तरह के सामान ले जाने वाले गाड़ियों पर लगी रोक को हटा दिया गया है. इस बाबत सभी जिलों के डीएम को निर्देश जारी कर दिया गया है.’सभी जिले के डीएम को जारी किया गया निर्देश’
खाद्य आपूर्ति सचिव पंकज पाल ने बताया कि बाजार में जरूरत के सामान के साथ-साथ गैर जरूरी सामान भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे, इसको देखते हुए यह निर्णय सरकार ने लिया है. गैर जरूरी सामानों में खाद्य सामग्री के अलावा सभी तरह के सामान आते हैं. जिसमें रोजमर्रा के अन्य सामान शामिल होंगे. इसके अलावा कपड़े और बाकी जरूरत के सामान पर भी पूरी तरह से प्र’तिबंध हटा दिया गया है
पंकज पाल ने सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि माल उतारने के बाद मालगाड़ी को वापस गोदाम में जाने में किसी तरह की परे’शानी नहीं हो इसके लिए एक रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है. इसके लिए वाहन चालकों को एक परमिट जारी किया जाएगा. जिसे वे अधिकारियों को दिखा कर वापस गोदाम तक जा सकेंगें. इसको लेकर बिहार के सभी जिले के डीएम को स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है. उन्होंने बताया कई जिलों से शि’कायतें आती थी कि माल खाली करने के बाद उनके वाहनों को सड़कों पर रोका जाता है. जिस वजह से सरकार ने यह अहम कदम उठाएं हैं.





