BIHARBreaking NewsPATNASTATE

लॉक डाउन में फंसे बिहार के लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे 1000 रुपये…

लॉकडाउन के कारण बिहार के जो लोग बिहार के बाहर अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं उन्हें प्रति व्यक्ति ₹1000 की राशि विशेष सहायता के रूप में मुख्यमंत्री रा’हत कोष से दिया जाएगा. इसके लिए इस लिंक की सहायता ली जा सकती है-
http://aapda.bih.nic.in

मुख्यमंत्री विशेष सहायता का लाभ प्राप्त करने के लिए उक्त लिंक पर क्लिक कर बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल एप डाउनलोड कर इस ऐप में मांगे गए सही विवरण को भरने के पश्चात सबमिट का बटन उसे भेजने का प्रावधान है. उसके पश्चात सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित कर दी जाएगी.

यह योजना केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो बिहार के निवासी हैं तथा बिहार से बाहर कोरोना वायरस के चलते फंसे हुए हैं . इसके लिए जरूरी कागजात के रूप में लाभार्थी का आधार कार्ड तथा लाभार्थी के नाम से बैंक खाता है जो बिहार राज्य में अवस्थित किसी बैंक की शाखा में हो.

लाभार्थी का फोटो का मिलान आधार डाटाबेस के फोटो से किया जाएगा. एक आधार संख्या पर एक ही रजिस्ट्रेशन होगा. मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी मोबाइल एप पर दर्ज करना होगा. इसके पश्चात संबंधित सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित कर दी जाएगी.

Input: Livecities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.