Breaking News

मुजफ्फरपुर में बाइक चोर पकड़ लोगों ने पी’टा:मुजफ्फरपुर में बाइक चोरी कर भाग रहा शातिर पकड़ाया: लोगो ने की पिटाई

मुजफ्फरपुर में सोमवार को बाइक चोरी कर भाग रहे शातिर को लोगों ने धर दबोचा। उसकी जमकर पिटाई की गई। फिर पुलिस के हवाले सौंप दिया गया। मामला जिले के एसकेएमसीएच का है। जहां एक युवक बाइक चोरी कर भाग रहा था। इसी दौरान वह पकड़ा गया। बताया जा रहा है की युवक एसकेएमसीएच परिसर में आया। फिर एक बाइक पर जाकर बैठ गया। धीरे से बाइक का लॉक तोड़ दिया। फिर, उसे लेकर भागने लगा। इसी दौरान वह गिर गया। लोगों के जुटने पर भागने की कोशिश करने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच बाइक का मालिक भी आ गया। जिसके बाद लोगों ने चोरी के आरोप में उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। वहीं लोगों ने मामले की जानकारी अहियापुर पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उसे एसकेएमसीएच स्थित पुलिस चौकी को सौंप दिया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके नाम पते के सत्यापन में जुट गई है। वहीं मामले मे पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पकड़ाए युवक के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक बाइक लेकर भाग रहा था। भागने के क्रम में वह फिसल गया। इसी दौरान वह पकड़ा गया। जिसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दि।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.