BIHARBreaking NewsSTATE

CoronaVirus को ले CM नीतीश का आदेश- दूसरे राज्यों से आए लोगोंं की प्राथमिकता से करें जांच

CoronaVirus: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शुक्रवार को आदेश दिया कि जो लोग बिहार के बाहर से पहुंचे हैं उनकी कोरोना जांच (Corona Test) प्राथिमता के आधार पर की जाए। क्वरंटाइन (Quarantine) में रखे गए लोगों की निगरानी की जाए तथा वहां की व्यवस्था ठीक रहे, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की क’ठिनाई नहीं हो। लोगों की तला’श के काम में भी तेजी आनी चाहिए। मुख्‍यमंत्री ने यह भी आदेश दिया कि जिन राशन कार्डधारियों की आधार सीडिंग नहीं है, उनकी सीडिंग शीघ्र करा कर एक हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजें। यह राशि विशेष सहायता के रूप में राज्य सरकार द्वारा सभी राशन कार्डधारियों के बैंक खाते में भेजी जा रही है।

विदित हो कि बिहार में कोरोना का सं’कट (Corona Crisis) लगातार बढ़ रहा है। पूरे देश की तरह बिहार में भी लॉकडाउन (Lockdown) के माध्‍यम से कोरोना संक्रमण की चेन (Corona Chain) को तो’ड़ने की कोशिश की जा रही है। इस बीच सं’क्रमितों व संदिग्‍धों के इ’लाज की व्‍यवस्‍था की जा रही है। मुख्‍यमंत्री की बैठक इसी सं”कट से उपजे हालात की समीक्षा के लिए थी।

मुख्‍यमंत्री ने की कोरोना से बचाव व राहत के इंतजामों की समीक्षा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व राहत के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए इंतजाम की समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से राशन कार्डधारियों के बैंक खाते में अंतरित की जा रही राशि तीव्र गति से जाए। जिन लोगों के खाते में अभी राशि नहीं गई है, उनके खाते में कम से कम समय में राशि भेज दी जाए।

जांच की क्षमता बढ़ाने पर बल, कहा- बेवजह बाहर नहीं निकलें

मुख्‍यमंत्री ने कोरोना जांच की गति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जांच की क्षमता बढ़ायी जाए, ताकि अधिक से अधिक सं”दिग्ध लोगों की जांच हो सके।सरकार कोरोना पी’ड़ितों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। कोरोना संक्रमण से प्रत्येक व्यक्ति को सचेत रहना जरूरी है। घ’बड़ाने की जरूरत नहीं। लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें। अपने घरों के अंदर ही रहें। अनावश्यक बाहर निकलने की कोई जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.