आज व्याहुत सभा भवन मे महाकाल सेवा दल की 8वां वर्षगांठ (12 फरवरी) एवं महाशिवरात्रि (18 फरवरी) को लेकर दल के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी
जिसमे सभी के सहमति से निर्णय लिया गया कि महाकाल सेवा दल की 8वां वर्षगांठ पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे सर्वप्रथम प्रथम दिन फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर बाबा गरीबनाथ जी का विशेष फूलो से महाश्रृंगार किया जाएगा , द्वितीय दिन दल की महिला टीम की ओर से जरूरतमंद बच्चो के बीच पठन सामग्री का वितरण किया जाएगा एवं तीसरे दिन वासुदेव वाटिका विवाह भवन( M.S.K.B कॉलेज के सामने )भवन मे भोले बाबा एवं माता का जागरण उसके बाद कानपुर की बाबा महाकाल की झांकी का आयोजन किया जाएगा उसके बाद भक्तो मे प्रसाद वितरण किया जाएगा
साथ ही महाशिवरात्रि के दिन बाबा गरीबनाथ जी का बारात का भव्य स्वागत इस बार दो जगहो सरैयागंज टावर चौक एवं सुतापट् चौक पर महाकाल सेवा दल की ओर से पुष्प वर्षा कर किया जाएगा
जिसमे दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी , प्रवीण चौधरी , प्रभात कुमार , महेश सर्राफ, देव मिश्रा, दीपक चौधरी ,अजीत पटेल, प्रकाश चौहान , आकाश सिंह राजपूत,नथुनी महतो , कृष्णा सराफ , मनीष चौधरी , अमरनाथ चौधरी , संजय जायसवाल, विश्वनाथ प्रसाद,कन्हैया चौधरी , रतन , अमित राज ,आशीष,शिवम , सत्यम गुप्ता, इंद्र काशी , विपिन , रवि , रिक्की आदि मौजूद थे
महाकाल सेवा दल की 8वां वर्षगांठ एवं महाशिवरात्रि को लेकर दल के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारियों की हुई बैठक



Leave a Reply