औरंगाबाद में बेटी की परीक्षा दिलवाने आए पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, यह घटना रविवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के बायपास के पास की हैं। जहां सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के सोनौरा पंचायत अंतर्गत लहियारपुर गांव निवासी 62 वर्षीय विजय प्रसाद के रूप में की गई है। वो बेटी की परीक्षा दिलवाने के लिए औरंगाबाद आए हुए थे। यहां वो किराए पर रूम लेकर अपनी बेटी की परीक्षा दिलवा रहे थे।

रविवार की दोपहर कुछ समान की खरीदारी को लेकर बाजार निकले। लेकिन जैसे ही बायपास के पास सड़क पार कर रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन टक्कर मार दिया, जिसके कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, इस घटना के बाद आसपास के नागरिकों की घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां से नागरिक आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।



Leave a Reply