बेतिया में शादी की नियत से अपहरण की गई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बरामद कर लिया है। मामला जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां विगत तीन दिन पहले शादी के नियत से एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। मामले में गौनहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर बरामद कर लिया है।
इधर मामले की जानकारी देते हुए गौनाहा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से आठवां वर्ग में पढ़ रही एक नाबालिग छात्रा का अपहरण शादी की नियत से 3 दिन पहले बहला-फुसलाकर कर लिया गया था। मामले में नाबालिक छात्रा के भाई ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जिसमें गांव के ही अमरेश पटेल एवं उसके चाचा और चाची को नामजद अभियुक्त बनाया था। पुलिस ने अपहृत छात्रा के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर नाबालिग छात्रा को बरामद कर लिया है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अपहृत छात्रा को 164 के बयान एवं चिकित्सक जांच के लिए शनिवार को बेतिया भेजने के प्रक्रिया में लगी हुई है।



Leave a Reply